कैमरून में बस दुर्घटना, 60 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

याओंडे। कैमरुन में बस दुर्घटना में करीब 60 लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में 70 लोग सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस याओंडे की ओर जा रही थी लेकिन नेमाले गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। लाके के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अबसलाम मोनोनो ने बताया कि 70 …

याओंडे। कैमरुन में बस दुर्घटना में करीब 60 लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में 70 लोग सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस याओंडे की ओर जा रही थी लेकिन नेमाले गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

लाके के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अबसलाम मोनोनो ने बताया कि 70 सीटों वाली बस पश्चिमी शहर फोउम्बान से राजधानी याउंदे आ रही थी, तभी शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात दो बजे सड़क पर आ रहे लोगों की भीड़ को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री या तो नया साल मनाने अपने परिवार के साथ जा रहे थे या क्रिसमस मनाकर लौट रहे थे या कारोबारी थे जो नए साल के उपहारों को पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद गांव के लोग बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे।

 

संबंधित समाचार