CUET UG Result 2026: सीयूईटी स्नातक परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपने अंक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी स्नातक) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र अब अपने अंक देख सकते हैं।

एनटीए ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए एक आधिकारिक पोस्ट में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा, "इंतजार खत्म हुआ। सीयूईटी (स्नातक) 2026 के नतीजे अब उपलब्ध हैं।"

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

घोषणा के बाद अभ्यर्थी अब परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अपने 'आवेदन संख्या' (Application Number) और 'पासवर्ड' (Password) का इस्तेमाल करके अपने स्कोरकार्ड को देख और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है सीयूईटी (स्नातक) परीक्षा?

गौरतलब है कि सीयूईटी (स्नातक) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक मानकीकृत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के केंद्रीय (Central Universities), राज्य (State Universities) और चुनिंदा निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities) में विभिन्न स्नातक डिग्री कार्यक्रमों (Undergraduate Programs) में दाखिला दिया जाता है।

ये भी पढ़ें  : 
NEET Exam Special: जौनपुर के 17 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा, भारी वाहनों की 'नो एंट्री' और रूट डायवर्जन लागू

संबंधित समाचार