बरेली से गुजरने वाली ये ट्रेनें फरवरी 2021 तक रद
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में संचालित स्पेशल ट्रेनें अब धीरे-धीरे रद की जाने लगी हैं। रविवार को फिर से मुरादाबाद मंडल ने 13 जोड़ी यानि 26 ट्रेनों को रद किया है। इसमें से आठ जोड़ी यानि 16 ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर था। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने अनलॉक में कोरोना संक्रमण …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में संचालित स्पेशल ट्रेनें अब धीरे-धीरे रद की जाने लगी हैं। रविवार को फिर से मुरादाबाद मंडल ने 13 जोड़ी यानि 26 ट्रेनों को रद किया है। इसमें से आठ जोड़ी यानि 16 ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर था।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने अनलॉक में कोरोना संक्रमण काल के दौरान करीब 34 जोड़ी यानि 68 ट्रेनों का संचालन किया था। इसके बाद पिछले महीने कुछ ट्रेनें रद की गईं। इसके बाद संचालित होने वाली 23 जोड़ी यानि 46 ट्रेनें ही रह गईं मगर अब रविवार को रेलवे अधिकारियों ने 13 जोड़ी यानि 26 ट्रेनों का संचालन और रद कर दिया। इसमें बरेली जंक्शन पर रुकने वाली 16 ट्रेनें भी रद हो चुकी हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेनें कोहरे की वजह से रद की जा रही है मगर रेलवे सूत्रों के मुताबिक इसकी हकीकत इसके बिल्कुल इतर है। पिछले वर्ष हुए कोहरे की वजह से इतनी ट्रेनों को रद नहीं किया गया था जितनी इस बार की जा रही हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कोहरा कम है।
रेलवे सूत्रों की मानें तो दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से इन ट्रेनों को रद किया गया है। किसान आंदोलन को संभालने के लिए मौजूदा सरकार ने अपने करीब आधा दर्जन मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें रेल मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश उन्हीं ट्रेनों को रद किया है जो दिल्ली से होकर गुजरती हैं क्योंकि दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा है। अत: ट्रेनों को रद करने का फैसला बोर्ड से ही लिया गया है।
बरेली जंक्शन पर रुकने वाली ये ट्रेनें हुईं रद
ट्रेन नंबर नाम कब-कब रहेंगी रद
04674 शहीद एक्सप्रेस 29, 31 दिसम्बर, 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 और 31 जनवरी
04673 शहीद एक्सप्रेस 28, 30, 31 दिसम्बर, 02, 04, 06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 30 जनवरी और 01 फरवरी
05933 डिब्रूगढ़- अमृतसर 29 दिसम्बर, 05, 12, 19, और 26 जनवरी
05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ 01, 08, 15, 22 और 29 जनवरी
05909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ 28 दिसम्बर से 31 जनवरी तक
05910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ 28 दिसम्बर से 03 फरवरी तक
03019 बाघ एक्सप्रेस अभी तक साफ नहीं कब तक रद रहेगी
03020 बाघ एक्सप्रेस अभी तक साफ नहीं कब तक रद रहेगी
02357 कोलकाता-अमृतसर 29 दिसम्बर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, और 30 जनवरी
02358 अमृतसर-कोलकाता 28,31 दिसम्बर, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी और 01 फरवरी
03307 धनबाद-फिरोजाबाद कैंट 31 दिसम्बर, 07, 14, 21, और 28 जनवरी
03308 फिरोजाबाद कैंट-धनवाद 02, 09, 16, 23, और 30 जनवरी
05273 रक्सौल-आनंद विहार 31 दिसम्बर, 07, 14, 21, और 28 जनवरी
05274 आनंद विहार-रक्सौल 01, 08, 15, 22, और 29 जनवरी
02391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 04, 11, 18, और 25 जनवरी
02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 29 दिसम्बर, 05, 12, 19, 26 जनवरी
