करंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

    हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के लिए सुमन रोडमैप 2030 का शुभारंभ किया। इस रूपरेखा का उद्देश्य 2030 तक मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 70 से नीचे लाना है। साथ ही नवजात और शिशु मृत्यु दर को कम करना और रोकी जा सकने वाली मातृ एवं नवजात मृत्यु को शून्य करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

    हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान माहे के विक्टोरिया में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए सेशेल्स के सबसे बड़े सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से सम्मानित किया 
गया है।

    हाल ही में भारतीय वायुसेना में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 51 वें वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (वीसीएएस) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया, जो लगभग चार दशकों की सेवा के बाद 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

 हाल ही में भारत नवीनतम AI-Economy Readiness Index में वैश्विक स्तर पर 13 वें स्थान पर रहा तथा सभी निम्न-मध्यम आय वाले देशों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

संबंधित समाचार