बरेली: अब मार्च में आएगा स्वच्छता सर्वे का परिणाम, शहर को चमकाने का मिला समय
अमृत विचार, बरेली। छह हजार अंकों की स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा का परिणाम अब जनवरी की जगह मार्च में आएगा। कोरोना के कारण लगाए गए लाकडाउन की वजह से दो माह का समय शहर को बेहतर बनाने की लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिया है। जिम्मेदारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि …
अमृत विचार, बरेली। छह हजार अंकों की स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा का परिणाम अब जनवरी की जगह मार्च में आएगा। कोरोना के कारण लगाए गए लाकडाउन की वजह से दो माह का समय शहर को बेहतर बनाने की लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिया है। जिम्मेदारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि स्वच्छता में सुधार लाकर शहर का नाम देश में रोशन कर सकते हैं। अब सभी जानकारी 28 फरवरी तक वेबसाइट पर अपलोड करना है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा की तीसरी तिमाही खत्म होने जा रही है लेकिन परिणाम के लिए दो माह का इंतजार करना होगा। इसके कारण स्वच्छता की दिशा में शहर को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के अफसर जुट गए हैं। इसमें छह हजार अंकों की परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक नगर निगम के कार्यों पर मिलने हैं। अभी तक हुए काम के जरिए अंक बढ़ेंगे जबकि जल प्रबंधन और बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण पर भी इस बार नम्बर दिए जाएंगे।
पिछली बार इसके नंबर नहीं थे। इसके लिए नगर निगम बकाया कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य करने की योजना बना रहा है। नगर निगम की रैंकिंग पर गौर करें तो वर्ष 2019 में स्वच्छता में बरेली शहर 117वें स्थान पर था। वर्ष 2020 में 149वें पायदान पर आ गया।
स्वच्छता सर्वे में शहर में 32 रैंक पीछे पहुंचने के बाद अब 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने का अफसर दावा कर रहे हैं। अब देखना है कि इस बार अपना शहर रैंकिंग में आगे बढ़ पाता है या नहीं। इस बार के सर्वेक्षण में शहरवासियों से फीडबैक लिया जाना है। अब कमियों को दूर करना होगा ताकि मार्च में आने वाली केंद्रीय टीम के पास बेहतर फीडबैक जाए। इसके लिए शहर की सड़कों और मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर की समस्या का समाधान करना होगा।
