बरेली: सहसवान के लेखपाल की बरेली में मौत, हत्या की आशंका
अमृत विचार, बरेली। सोमवार को सहसवान तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात एक 55 वर्षीय अधेड़ की बरेली लालफाटक पर ट्रेन हादसे में जान चली गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। ट्रेनों का संचालन न होने …
अमृत विचार, बरेली। सोमवार को सहसवान तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात एक 55 वर्षीय अधेड़ की बरेली लालफाटक पर ट्रेन हादसे में जान चली गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। ट्रेनों का संचालन न होने के बाद भी लगातार ट्रेन हादसे बढ़ रहे हैं।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि लाल फाटक और चनेहटी स्टेशन के बीच दोपहर करीब ढाई बजे बदायूं के रहने वाले राजीव कुमार सक्सेना (55) की अज्ञात ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि राजीव ट्रैक से बाहर जाकर गिरे।
सूचना पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस जीआरपी को सूचना दी मौके पर पहुंची जीआरपी ने लेखपाल की डायरी में लिखे कानूनगो के नंबर पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने राजीव के घर पर फोन कर पूरी बात बताई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में राजीव का पुत्र अंश (19) बरेली पहुंचा। उसने पिता के शव की शिनाख्त की है मगर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
मौत होने से एक घंटे पहले ही घर पर की थी बात
परिजनों ने बताया कि करीब 1:30 उनकी राजीव सक्सेना से बातचीत हुई थी। तब उन्होंने बताया कि वह एक गांव में किसी काम से आए हुए है। शाम तक घर पहुंच जाएंगे। यह बात हुए बस आधा घंटा ही बीता था तब तक पुलिस का फोन पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
