मुरादाबाद: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर किसान से पिता-पुत्रों ने ढाई लाख रुपए ठग लिए, 11 माह का लंबा वक्त बीतने के बाद भी जब सऊदी अरब नहीं भेजा तो किसान ने विरोध किया। जिस पर पिता-पुत्रों ने किसान को धमकाना शुरू कर दिया और उल्टा रकम हड़पने की शिकायत …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर किसान से पिता-पुत्रों ने ढाई लाख रुपए ठग लिए, 11 माह का लंबा वक्त बीतने के बाद भी जब सऊदी अरब नहीं भेजा तो किसान ने विरोध किया। जिस पर पिता-पुत्रों ने किसान को धमकाना शुरू कर दिया और उल्टा रकम हड़पने की शिकायत करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मूंढापांडे एसओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौवा निवासी मोहम्मद शौकीन ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि वह खेती करके अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहा है। शौकीन के अनुसार 11 माह पहले गांव निवासी नवीजान और उसके बेटे नवी हसन और अली हसन ने कहा कि उनकी सऊदी अरब में अच्छी पहचान है। वहां पर कई लोगों को विभिन्न कंपनियों में अच्छी सैलरी में नौकरी पर लगवा चुके हैं। अगर वह चाहे तो करीब ढाई लाख रुपए का खर्चा आएगा। पासपोर्ट, वीजा और टिकट की व्यवस्था वही लोग कराएंगे।

शौकीन के अनुसार भरोसे में आकर उसने पूरी रकम दे दी। उन्होंने तीन माह में वहां पर भेजने का आश्वासन दिया। बाद में लाकडाउन लग गया तो बाद में भेजने की बात कही, 11 माह का वक्त बीतने के बाद भी जब उसे नहीं भेजा तो शौकीन ने विरोध किया और अपनी रकम वापस मांगी। उसका आरोप है कि रकम देने की बजाए वह लोग धमकाने लगे और कई मारपीट तक करने का प्रयास किया। उसका कहना है कि पिता-पुत्र पहले भी कई लोगों को ठग चुके हैं। एसएसपी ने मूंढापांडे एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार