जापान में कोरोना के नये स्ट्रेन का एक और मामला
टोक्यो। जापान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्ट्रेन का एक और मामले की पुष्टि हुई है। जापान टाइम्स ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक गत 19 दिसम्बर को एक महिला दक्षिण अफ्रीका से यहां पहुंची थी। जांच में उसके नये कोरोना 502.वी2 स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि …
टोक्यो। जापान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्ट्रेन का एक और मामले की पुष्टि हुई है। जापान टाइम्स ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक गत 19 दिसम्बर को एक महिला दक्षिण अफ्रीका से यहां पहुंची थी। जांच में उसके नये कोरोना 502.वी2 स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश के नये कोरोना स्ट्रेन के अब तक 15 मामले सामने आ चुके हैं।
इसी महीने कोरोना के उस नये स्ट्रेन का छह मामलों की पुष्टि हुई जिसका ब्रिटेन में पता चला है।
यूनान में फाइजर वैक्सीन के एलर्जी दुष्प्रभाव का मामला
एथेंस। यूनान में फाइजर/बायोएनटैक कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल से एलर्जी दुष्प्रभाव होने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूरोपीय संघ की ओर से स्वीकृति प्राप्त फाइजर की वैक्सीन का टीकाकरण रविवार को शुरू किया गया। एथेंस के पांच अस्पतालों में शाम चार बजे तक 471 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी। इनमें एक व्यक्ति को एलर्जी होने की रिपोर्ट मिली , हालांकि इसका उपचार कर दिया गया। यूनान में कोरोना संक्रमण के अब तक 1,35,931 मामले सामने आये हैं जबकि 4672 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
