बाराबंकी: केंद्रीय टीम ने मनरेगा के बने तालाब का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्रीय टीम ने ब्लॉक रामनगर के दलसराय में बने मनरेगा तालाब का मंगलवार को निरीक्षण किया। इसके अलावा मनरेगा से सिंचाई विभाग द्वारा भरसँवा में किसान के खेत में बनवाई गई हौद, कच्ची नाली भी देखी। टीम के सदस्यों ने तालाब किस वर्ष में खुदवाया, कितने लोग थे आदि के बारे में …

बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्रीय टीम ने ब्लॉक रामनगर के दलसराय में बने मनरेगा तालाब का मंगलवार को निरीक्षण किया। इसके अलावा मनरेगा से सिंचाई विभाग द्वारा भरसँवा में किसान के खेत में बनवाई गई हौद, कच्ची नाली भी देखी।

टीम के सदस्यों ने तालाब किस वर्ष में खुदवाया, कितने लोग थे आदि के बारे में बीडीओ रामनगर कमलेश कुमार से जानकारी ली। उन्होंने तालाब में बने इनलेट व आउट लेट भी देखे। तालाब के चारो ओर बने ऊंचे किनारों को देख कर प्रसन्नता जताई और कहा कि तालाब बेहतर बना है। उन्हें जब जानकारी मिली कि अभी इसमें कार्य बाकी है तो उन्होंने कार्य करवाकर इसे और बेहतर बनाने को कहा।

इसके बाद टीम भरसँवा पहुंची जंहा सिंचाई विभाग द्वारा मनरेगा से बनवाई गई हौद व नाली देखी और पत्रावली देखकर लागत दी गई। मजदूरी आदि की जानकारी जेई प्रकाश चन्द्र से ली। जिसके खेत मे कार्य हुआ था उस किसान से बात चीत की। कार्य पर सन्तोष जताया। इस दौरान एडीओ पंचायत अखिलेश दुबे, एपीओ राघवेंद्र भी मौजूद रहे।

हालांकि निरीक्ष्ण करने पहुंची टीम से पहले ही ग्राम विकास अधिकारी आस्था सिंह, राकेश वर्मा प्रधान,टीए सर्वजीत वर्मा, जेई राज कुमार पहुंच गए थे। करीब तीन बजे टीम डीसी मनरेगा एनडी द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंची। जिसमें हैदराबाद एनआईआरडी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डा.जेवी कृष्णा लोही व मनरेगा सेल उत्तर प्रदेश के रजनीश चौधरी शामिल थे।

संबंधित समाचार