अमेठी: राज्य मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार का शाम लगभग 7 बजे क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने औचक निरीक्षण किया। लगभग 30 मिनट तक पूरे प्रांगण और इमरजेंसी सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी इमरजेंसी सेवा देखने पहुंचे तो वहां पर मौजूदा अधीक्षक डॉ सुशील …
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार का शाम लगभग 7 बजे क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने औचक निरीक्षण किया। लगभग 30 मिनट तक पूरे प्रांगण और इमरजेंसी सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते रहे।
इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी इमरजेंसी सेवा देखने पहुंचे तो वहां पर मौजूदा अधीक्षक डॉ सुशील कुमार एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद की ड्यूटी थीं और दोनों लोग नदारद मिले। प्रसव के लिए महिलाएं इधर उधर भटकती मिली। जिसको देखते हुए राज्यमंत्री बिफर पड़े और कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, पूर्व अधीक्षक डॉ शैलेश गुप्ता का कई महीने पूर्व शुकुल बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तबादला हो गया था। इसके बाद भी शुकुल बाजार अस्पताल परिसर में मिले। क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल की खराब व्यवस्था मरीजों को उपयुक्त उपचार न मिलने की शिकायत राज्यमंत्री सुरेश पासी से की थी। जिसको देखते हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी ने अस्पताल परिसर का शाम 7 बजे के लगभग औचक निरीक्षण किया।
