बरेली: एसएसपी कार्यालय के पास सेना के जवान ने युवती से की छेड़छाड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। एसएसपी कार्यालय के बाहर सेना के जवान ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करके मोबाइल नंबर मांगने लगा। उसके बाद महिला का पारा चढ़ गया। जिसके बाद उसने चप्पल निकालकर सेना के जवान को मारने का प्रयास किया। बाद में महिला ने जब हंगामा किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। हंगामे …

अमृत विचार,बरेली। एसएसपी कार्यालय के बाहर सेना के जवान ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करके मोबाइल नंबर मांगने लगा। उसके बाद महिला का पारा चढ़ गया। जिसके बाद उसने चप्पल निकालकर सेना के जवान को मारने का प्रयास किया।

बाद में महिला ने जब हंगामा किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद किसी तरह मामलों को शांत कराया।

कोतवाली क्षेत्र के डीएम और एसएसपी कार्यालय के पास मंगलवार की दोपहर बड़ा हंगामा हो गया। आरोप है कि एक युवती किसी काम से जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ हार्न मारकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके बाद युवक युवती के पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। जिसके बाद युवती ने अपनी चप्पल निकालकर उसे मारने दौड़ी। उसके बाद बीच चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ।

युवती ने बताया कि उसका पीछा करने वाला सेना का जवान है। इससे पहले भी कई बार वह उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर चुका है। हंगामे की सूचना पर स्टेशन चौकी और चौकी चौराहा चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सेना के जवान बताया जा रहे युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। हालंकि बाद में युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिलने पर सेना के जवान बताए जा रहे युवक को छोड़ दिया।

संबंधित समाचार