Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, भिनगा के धोबियनपुरवा गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के धोबियनपुरवा गांव की घटना। नौ माह पहले हुआ था निकाह, पति एक माह से मुंबई में मजदूरी पर था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

श्रावस्ती, अमृत विचार: भिनगा के ग्राम नौबस्ता के मजरा धोबियनपुरवा परसौरा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Shravasti News Body of a married woman found hanging under suspicious circumstances, Dhobianpurwa village, Bhinga (2)

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के मजरा धोबियनपुरवा परसौरा निवासी शाहबानो उर्फ ननकई बानो (20) का निकाह नौ माह पूर्व अरमान पुत्र हबीब से हुआ था। एक माह पूर्व अरमान मेहनत मजदूरी करने मुंबई चला गया था। ननकई घर पर अपनी सास जैतूना व ससुर हबीब के साथ रहती थी। मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी।

Shravasti News Body of a married woman found hanging under suspicious circumstances, Dhobianpurwa village, Bhinga (2)Shravasti News Body of a married woman found hanging under suspicious circumstances, Dhobianpurwa village, Bhinga (2)

बुधवार सुबह जब जैतूना जागी तो उसने देखा कि ननकई बानो का शव उसी के कमरे में फंदे से लटक रहा है। इसे देख वह रोने चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी के साथ पहुंचे एएसपी ने भी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ेंः IIT में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT Kanpur और IIT Madras की वेबसाइट, छोड़ा ये मैसेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज