बरेली: 300 बेड कोविड अस्पताल में फेंके पशु अवशेष, हंगामा
अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में दीवार के पार से कूड़ा और पशुओं के अवशेष फेंकने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग एकत्रित हो गए और मजार पर जमकर हंगामा किया। लोगों के मुताबिक, वहां शरारती तत्व एकत्रित होते हैं और शराब पीकर हंगामा करते हैं। आक्रोशित लोगों ने वहां लगे झंडे, टिन शेड …
अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में दीवार के पार से कूड़ा और पशुओं के अवशेष फेंकने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग एकत्रित हो गए और मजार पर जमकर हंगामा किया। लोगों के मुताबिक, वहां शरारती तत्व एकत्रित होते हैं और शराब पीकर हंगामा करते हैं।
आक्रोशित लोगों ने वहां लगे झंडे, टिन शेड आदि को उखाड़ने का प्रयास भी किया। एक संगठन के पदाधिकारी बताने वाले सभी लोगों ने मजार की देखरेख करने वाले परिवार के साथ भी झगड़ा किया। मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो कोतवाली और थाना बारादारी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मिलने पर सीएमएस आफिस में राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी परिसर का नक्शा लेकर पहुंचे तो पता चला कि वहां कई साल पहले से मजार है। इस पर पुलिस ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
300 बेड कोविड अस्पताल परिसर में एक मजार है जिसके चारों ओर पक्का निर्माण कर लिया गया है। मजार की देखभाल एक परिवार करता है जो वहीं रहता है। मंगलवार की दोपहर को लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई और खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
वहां लगे झंडे उखाड़ दिए और देखरेख करने वाले परिवार पर शराबियों को बैठाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, वहां पशु अवशेष इधर-उधर फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां शराबी एकजुट होते हैं और वही इन पशु अवशेषों को इधर-उधर फेंक देते हैं। मजार पर हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली और बारादरी इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
मामला अस्पताल से जुड़ा होने की वजह से सीएमएस डा. वागीश वैश्य भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सीएमएस कार्यालय में राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी परिसर का नक्शा लेकर आए तो उसमें मजार भी मौजूद मिली। इसके बाद भी संगठन के पदाधिकारियों का कहना था माामले की शिकायत प्रशासन से की जाएगी। वहीं, पुलिस ने फिलहाल मौके पर ही यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
