Shravasti News: पारिवारिक विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के महरौली गांव का मामला, वायरल वीडियो की सत्यता जांच रही पुलिस

श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामपुर ककरा के महरौली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की कथित रूप से लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला की पिटाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

जेठ पर पिटाई का आरोप

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद महिला के जेठ ने उस पर हमला किया। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी की लाठी से पिटाई कर दी। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और घटना की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 
Bharat Gaurav Train: अगस्त में करें 4 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा, गोरखपुर-लखनऊ से मिलेगी बोर्डिंग सुविधा

संबंधित समाचार