आज का राशिफल | 30 दिसंबर, 2020
मेष राशि आज कोई नया काम शुरू करने के लिये बेहतर समय है। अध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। नये संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। वृष राशि आज मन में किसी घटना को लेकर रोष हो सकता है। अपनी वाणी …
मेष राशि
आज कोई नया काम शुरू करने के लिये बेहतर समय है। अध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। नये संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा।
वृष राशि
आज मन में किसी घटना को लेकर रोष हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बुरे और खराब लोगों की संगत से दूर रहें। मेहनत का फल नहीं प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
कर्क राशि
आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। आपको अचानक से कुछ नकारात्मक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकते हैं। सम्मान में कमी आ सकती है।
सिंह राशि
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थी एकान्त में अध्ययन करना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज विदेश में जो उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं उनको सफलता मिल सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपने लक्ष्यों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि
आपकी काफी समस्या आज खत्म हो सकती है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होगी। नये काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। जल्दबाजी में काम न करें।
वृश्चिक राशि
आज अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। शरीर में थकावट रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों से कड़वाहट हो सकती है। उच्चाधिकारियों से बहस न करें।
धनु राशि
आज पारिवारिक समारोह की रूपरेखा बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। लोग आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। आपको किसी लेन-देन में लाभ प्राप्त होगा। भोग-विलास में व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। रिसर्च और तकनीक से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन दूर होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। नयी जमीन और सम्पत्ति खरीद सकते हैं।
मीन राशि
आज ठंड और वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। हृदय रोगियों को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। अपशब्दों का प्रयोग न करें। तेज वाहन न चलायें। पुराने कर्ज को लेकर चिन्तित रहेंगे।
