बरेली: अब नहीं कटेगी बीएसएनएल की केबिल, मिलेगा हाईस्पीड नेटवर्क
अमृत विचार, बरेली। उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा देने के लिए अब बीएसएनएल भारत सरकार की एयर फाइबर योजना के तहत छोटा टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। अब दूरसंचार विभाग अपने ग्राहकों को केबिल कटने या सर्वर फेल होने के झंझट छुटकारा दिलाएगा। बीएसएनएल अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और ग्राहकों …
अमृत विचार, बरेली। उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा देने के लिए अब बीएसएनएल भारत सरकार की एयर फाइबर योजना के तहत छोटा टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। अब दूरसंचार विभाग अपने ग्राहकों को केबिल कटने या सर्वर फेल होने के झंझट छुटकारा दिलाएगा।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएगा। जिले में विभाग भारत सरकार की एयर फाइब योजना के तहत लोगों को बेहतर इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराएगा। योजना के तहत मकान के ऊपर विभाग छोटे टावर लगाएगा। इससे केबिल कटने से नेटवर्क की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा। पीएमओ की ओर से जिले में कम से कम कनेक्शन करने का लक्ष्य भी विभाग को मिला है। जानकारों के मुताबिक, फरवरी तक कम से कम विभाग को 10,000 कनेक्शन करने हैं।
सभी ब्लॉकों में बिछानी है फाइबर केबिल
लोगों को बेहतर इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में फाइबर लाइन बिछाए जाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाना है। जानकारों के मुताबिक, फरवरी के अंत तक यह कार्य करना है। ऐसे में विभाग जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू कर देगा।
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को हमेशा से बेहतर प्लान और बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करता रहा है। हाईस्पीड इंटरनेट के लिए भारत सरकार की एयर फाइबर योजना के तहत जिले में फाइबर लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
-डीजीएम, रामपाल गंगवार
