Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना

Amrit Vichar Network
On

बिगड़ी हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर, कई करीबियों से पूछताछ

सीतापुर के बिसवां क्षेत्र में पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से वह गंभीर घायल है। पति सुरक्षित है। पुलिस ने पति के सुरक्षित रहने के कारण घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर, अमृत विचार : अपने पति से घर लौट रही महिला गोलियां बरसा दी गईं, ऐसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पति पूरी तरह सुरक्षित रहा। बिगड़ती हालत के बीच विवाहिता को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगवतीपुर मजरा कौवाखेड़ा गांव में हुई घटना को लेकर कई घण्टों बाद भी तहरीर न मिलने से रपट दर्ज नहीं हो सकी है।

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर मजरा कौवाखेड़ा निवासी पप्पू के मुताबिक, वो अपनी पत्नी स्वीटी (32) को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर अचानक गोलियां चलने लगीं। ऐसे में एक गोली स्वीटी के पेट में लग गई, चीख-पुकार के बीच गांव के लोग दौड़ पड़े, गंभीर हालत में स्वीटी को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां बिगड़ी हालत  में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ बिसवां हर्षित चौहान का कहना है कि अचानक चली गोलियों से स्वीटी के पति को जरा भी खरोच न आना मामले को संदिग्ध बना रहा है। फिर भी कई लोगों से मामले में पूछताछ की जा रही है। 

कई घंटों की तलाश के बाद भी पुलिस खाली हाथ

घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर आसपास कांबिंग कराई गई, लेकिन किसी को पकड़ा नहीं जा सका। जेल से छूटा था महिला का पति स्वीटी का पति पप्पू हाल दिनों में जेल से छूटकर आया था। इन पर इलाके की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय से जमानत के बाद पप्पू जेल से छूटकर आया था।

यह भी पढ़ें:-Independence Day : CM योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान, बोले- इन बलिदानों से ऊंचा है भारत का मस्तक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना
मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव