बरेली: उद्योग लगाएं, बीडीए की 1062.58 हेक्टेयर जमीन तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सौ दिन सौ उद्योग स्थापित कराने के अभियान को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। हल्के, लघु और बड़े उद्योग लगाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण ने पांच क्षेत्रों में जमीन चयनित कर युवा उद्यमियों को आमंत्रित किया है। शहर के अंदर ईंट पजाया के पास और दिल्ली एवं नैनीताल …

बरेली,अमृत विचार। सौ दिन सौ उद्योग स्थापित कराने के अभियान को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। हल्के, लघु और बड़े उद्योग लगाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण ने पांच क्षेत्रों में जमीन चयनित कर युवा उद्यमियों को आमंत्रित किया है। शहर के अंदर ईंट पजाया के पास और दिल्ली एवं नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 1062.58 हेक्टेयर अनुमानित भूमि चयनित है। बीडीए ने भूमि की सूची जिलाधिकारी और जिला उद्योग केंद्र को भेजी है।

बीडीए की इस भूमि का लैंडयूज बदलवाने की जरूरत नहीं है। इसका नक्शा पर्याप्त है। बहेड़ी स्थित 230 एकड़ में फैले मेगा फूड पार्क में फरवरी के पहले सप्ताह से फूड की इकाइयां लगाने के लिए प्लॉट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मेगा फूड पार्क में 600 से लेकर 30 हजार वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध हैं। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में 40 प्लॉट खाली हैं।

उद्योग लगाने को बीडीए ने यहां तैयार की जमीन
झुमका चौराहे से मुरादाबाद मार्ग पर हल्के लघु उद्योग के लिए 63.32 हेक्टेयर, विलासपुर को जाने वाले मार्ग के मध्य बड़े उद्योग के लिए 170.80 हेक्टेयर, झुमका चौराहे से किले की ओर जाने वाले मार्ग के बायीं ओर हल्के लघु उद्योग के लिए 533.62 और 114.04 हेक्टेयर, काठगोदाम मार्ग पर एसएसएमएस अस्पताल के आगे बायीं ओर हल्के लघु उद्योग के लिए 12.40 हेक्टेयर, बड़े उद्योग के लिए 92.48 हेक्टेयर, चौपुला चौराहो से बदायूं को जाने वाले मार्ग पर बायीं ओर हल्के लघु उद्योग के लिए 13.31 हेक्टेयर, बड़े उद्योग के लिए 49.36 हेक्टेयर और ईंट पजाया चौराहा से थाना बारादरी के दायीं ओर हल्के लघु उद्योग के लिए 13.31 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। यह भूमि बरेली विकास प्राधिकरण की है। वर्तमान में बरेली महायोजना 2021 प्रभावी है। जिसके अनुसार उपरोक्त 1062.58 हेक्टेयर अनुमानित भूमि की गणना की गयी है। महायोजना के पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। उपरोक्त विवरण में परिवर्तन हो सकता है।

पड़ताल करके भूमि लैंडयूज बदलवाने की फाइल आगे बढ़ाएं
जिलाधिकारी ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देश दिये हैं कि उद्योग लगाने के अभियान के तहत जो युवा उद्योग लगाने के लिए अपनी भूमि बताते हुए आवेदन कर रहे हैं उनकी भूमि की जांच पड़ताल कर लें। कई बार देखा गया है कि कृषि भूमि के चारों ओर से चहारदीवारी कराकर लोग लैंडयूज बदलवाने की कोशिश करते हैं। लैंडयूज बदलवाने से भूमि की कीमत बढ़ जाती है। इसका लाभ लेने के लिए लोग गैरकृषि भूमि को कृषि भूमि में फिर बदलवाते हैं। इस तरह भूमि बेचने-खरीदने का खेल करने वाले भी उद्योग लगाने की आड़ लेकर फायदा उठा सकते हैं। यह भी बताया कि जो उद्यम लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, क्या वास्तव में उनकी प्रोजेक्ट फाइल उद्योग के मानकों पर खरी उतर रही है या नहीं।

“उद्योग लगाने के लिए बीडीए ने पांच क्षेत्रों में चयनित जमीन की सूची दी है। इस भूमि का लैंडयूज बदलवाने का झंझट नहीं है। कई क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध है। मार्च तक सौ दिन सौ दिन लगाने का अभियान पूरा करना है।” -नितीश कुमार, जिलाधिकारी

संबंधित समाचार