पीलीभीत के बरखेड़ा में दर्दनाक हादसा, पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग पर गिरा पेड़, गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बारिश के बीच बुजुर्ग पर गिरा शीशम का पेड़, मौत

पीलीभीत के बरखेड़ा में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे सूखा शीशम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

बरखेड़ा, अमृत विचार। बारिश के बीच मंगलवार सुबह घर लौट रहे 60 वर्षीय मजदूर पर सड़क किनारे खड़ा सूखा शीशम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों और राहगीरों ने किसी तरह पेड़ हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र रामचंद्र लाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह घर से निकले थे। बरखेड़ा से भोपतपुर-दौलतपुर पट्टी होते हुए गजरौला मार्ग पर गांव से आगे नदी के पुल तक गए थे। वहां उन्होंने कुछ मछलियां पकड़ीं और पैदल घर लौट रहे थे।

बारिश के बीच लौटते समय सड़क किनारे खड़ा सूखा शीशम का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिरा और मुन्नालाल नीचे दब गए। बारिश के बीच हुए इस हादसे से मौके पर भीड़ जुट गई।  ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया और बुजुर्ग को बाहर निकाला। उन्हें सरकारी अस्पताल बरखेड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रा देवी और चारों पुत्रों का रोकर बुरा हाल रहा।

ये भी पढ़ें - Budaun News : नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल के कारावास की सजा

संबंधित समाचार