यूपी के गांवों में महिलाओं की बढ़ी आर्थिक ताकत, 28.16 लाख बनीं ‘लखपति दीदी’

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

10.50 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़े करीब सवा करोड़ ग्रामीण परिवार; खेती, पशुपालन से लेकर खाद्य प्रसंस्करण तक बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिल रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन से 10.50 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं, जिनसे करीब सवा करोड़ ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें 28.16 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

मिशन निदेशक अरुण कुमार के मुताबिक, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की शुरुआत छोटी बचत से हो रही है, जो आगे चलकर बैंक ऋण, कौशल प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ाव तक पहुंच रही है। महिलाएं अब खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और सेवा क्षेत्र में आय के नए अवसर तैयार कर रही हैं।

गांव-गांव आर्थिक नेटवर्क को मिल रही मजबूती

प्रदेश में 65,544 ग्राम संगठन और 3,298 संकुल स्तरीय संघ गठित किए गए हैं। ये संगठन स्वयं सहायता समूहों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ प्रशिक्षण, वित्तीय अनुशासन और बाजार तक पहुंच मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्वयं सहायता समूहों के विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को बचत और ऋण की सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आय बढ़ाने के अवसर भी मिल रहे हैं। खेती से जुड़े कामों के अलावा पशुपालन, दूध उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और विभिन्न सेवा गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भूमिका मजबूत होने के साथ परिवारों की आय के नए स्रोत भी तैयार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः नोएडा से लखनऊ तक टेक्सटाइल पर महामंथन, UP TEX-2026 में जुटेंगे ग्लोबल निवेशक और उद्योग जगत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल