बरेली: 2021 में भी अटका रहेगा लालफाटक ओवरब्रिज, रेलवे बना उदासीन
अमृत विचार, बरेली। वर्ष 2020 बीतने के बाद भी लालफाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के जल्द पूरा होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इसमें अभी भी रेलवे पटरियों के ऊपर का बनने वाला हिस्सा अधूरा है जिसे रेलवे को ही बनाना है। यह हिस्सा कब तक पूरा होगा, इस बात को लेकर अभी …
अमृत विचार, बरेली। वर्ष 2020 बीतने के बाद भी लालफाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के जल्द पूरा होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इसमें अभी भी रेलवे पटरियों के ऊपर का बनने वाला हिस्सा अधूरा है जिसे रेलवे को ही बनाना है। यह हिस्सा कब तक पूरा होगा, इस बात को लेकर अभी तक रेलवे की तरफ से भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्ष 2021 में भी लोगों को लालफाटक ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने को नहीं मिलेगा। लालफाटक के दोनों रेल क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति होने पर 2016 में रेलवे की सहमति के बाद राज्य सरकार ने ओवरब्रिज स्वीकृत किया था। पुल का एक हिस्सा बदायूं रोड से जुड़ा है तो दूसरा कैंट साइड से।
इस ओवरब्रिज को पूरा करने के लिए कुल 84 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई थी। इसमें से रेलवे 32.81 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसकी लंबाई 980 मीटर है मगर चार साल बीतने के बाद भी इसका कार्य पूरा नहीं हो सका। पहले रक्षा संपदा विभाग की वजह से लटका और अब रेलवे की वजह से लटक गया है।
निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उत्तर रेलवे के डीआरएम तरुण प्रकाश का कहना है कि उनकी टीम रेलवे के बचे हुए हिस्से पर आरओबी बनाने के लिए कार्य कर रही है मगर यह कार्य कब तक होगा इसे अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता।
इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि 2021 में भी लालफाटक ओवरब्रिज से अभी लोगों को गुजरने के लिए नहीं मिलेगा। अभी वहां और जाम झेलना होगा।
