06 सितंबर का इतिहास : ताशकंद समझौते से अकिरा कुरोसावा के निधन तक, जानें प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।

1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोगों की मौत हुई।

1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।

1914 - फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू हुआ।

1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हुआ।

1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।

1965 - ताशकंद समझौता हुआ, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध के संदर्भ में महत्वपूर्ण घटना थी।

1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 - इस्तांबुल में एक यहूदी उपासना गृह पर हुए हमले में 23 लोगों की मौत हुई।

1998 - जापान के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ।

2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

2003 - फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास ने इस्तीफा दिया।

2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फेलिप काल्देरोन को नया राष्ट्रपति मनोनीत किया गया।

2007 - ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव-पशु संकर भ्रूण पर शोध के लिए सैद्धांतिक रूप से अनुमति दी।

2008 - डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार संभाला।

2009 - चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किलोमीटर तक घुसपैठ की। इसी वर्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हुआ।

2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

संबंधित समाचार