आज का राशिफल | 01 जनवरी, 2021
मेष राशि आज व्यापार से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। लेनदेन के मामलों में सतर्कता रखें। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वृष राशि आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नया कार्य …
मेष राशि
आज व्यापार से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। लेनदेन के मामलों में सतर्कता रखें। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
वृष राशि
आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के लिये अनुकूल दिन है। आय के नये साधन प्राप्त होंगे। नयी नौकरी में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
आज आपको स्वाभिमान को चोट लग सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहिये।
कर्क राशि
आज सामाजिक कार्यों में आपको सम्मान प्राप्त होगा। नयी सम्पत्ति की खरीदी कर सकते हैं। आपको आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सकारात्मक बने रहें।
सिंह राशि
आज व्यापार में सन्तोषजनक स्थिति नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। आपको तनाव कम करना चाहिये। व्यापार में नया अनुबन्ध करने में जल्दबाज़ी न करें।
कन्या राशि
आज उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके व्यवसाय में काफी अच्छी उन्नति होगी। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है।
तुला राशि
आज आईटी और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शानदार रहेगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। मेहनत का परिणाम आज आपको प्राप्त होगा। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। व्यापार में तेजी रहेगी।
वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी के साथ मन्दिर जा सकते हैं। आत्मविश्वास का भरपूर लाभ उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में कम मेहनत से ही अच्छे परिणाम प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थी स्वाध्याय में रुचि लेंगे। कोई बिगड़ा हुआ काम आज बन सकता है।
धनु राशि
आज भविष्य के लिये बचत अवश्य करें। काम में पूरा मन नहीं लगा पायेंगे। यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान को लेकर चिन्तित रहेंगे। धैर्यवान होकर कार्य करना चाहिये। आत्मबल बढ़ा रहेगा।
मकर राशि
आज परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। परिजनों के साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। अविवाहितों का रिश्ता जल्द पक्का हो सकता है।
कुंभ राशि
आज कोई आवश्यक कार्य आज बन सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। कोई निजी कार्य आज बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आज दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा।
मीन राशि
प्रेमी जन के साथ समय बितायेंगे। काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधिक लाभ कमाने के चक्कर में गलती न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।
