मुरादाबाद: जानिए आज से प्रभावी होंगे यह जरूरी नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक जनवरी (शुक्रवार) से कई नियमों में भी बदलाव होंगे। जीएसटी, चेक के साथ ही यूपीआई पेमेंट के नियम बदलेंगे। जबकि फास्टैग की अनिवार्यता को सरकार की ओर से 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिससे वाहन स्वामियों को फिलहाल राहत मिली है। जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे। घरेलू वस्तुओं …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक जनवरी (शुक्रवार) से कई नियमों में भी बदलाव होंगे। जीएसटी, चेक के साथ ही यूपीआई पेमेंट के नियम बदलेंगे। जबकि फास्टैग की अनिवार्यता को सरकार की ओर से 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिससे वाहन स्वामियों को फिलहाल राहत मिली है। जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे। घरेलू वस्तुओं जैसे एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित वाहनों की कीमतें भी 10 फीसद तक बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा-सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। बदलाव होने से लोगों को सहूलियत भी मिलेंगी।

यह होंगे बदलाव
नए साल में एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू वस्तुओं की कीमतें 10 फीसद तक बढ़ सकती हैं। इसकी मुख्य वजह कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील की कीमतों में वृद्धि होना बताया जा रहा है। पैनासोनिक इंडिया, एलजी और थॉमसन ने अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं सोनी की ओर से भी हालत को देखते हुए कीमतों में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

-साल की शुरुआत के साथ ही कुछ एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म वॉट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। वाट्सएप उन डिवाइस पर काम नहीं करेगा, जिनमें कम से कम एंड्रॉयड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम और आईओएस-9 मौजूद नहीं होगा। आईफोन के लिए, फोन में कम से कम आईओएस-9 और उसके आगे एंड्रायड यूजर्स को एंड्रॉयड 4.0.3 या ज्यादा नए वर्जन में अपडेट करना होगा।

-आज से भले ही फास्टैग की अनिवार्यता को लागू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन सरकार की ओर से फास्टैग की अनिवार्यता की तिथि को बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से 15 फरवरी, 2021 से फास्टैग को अनिवार्य किया जाएगा। नई गाड़ी के साथ-साथ 1 दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए वाहनों के लिए भी फास्टैग अनिवार्य होगा।

-बीमा नियामक आईआरडीएआई की ओर से सभी बीमा कंपनियों को एक जनवरी से सरल जीवन बीमा शुरू करने के निर्देश दिए गए है। यह एक स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस होगा। इससे ग्राहकों को कंपनियों की ओर से पहले से दी गई जानकारियों के आधार पर फैसला लेने में मदद मिलेगी। सरल जीवन बीमा 18 से 65 वर्ष के लोग खरीद सकेंगे और पॉलिसी 5 लाख से 25 लाख रुपये तक की रहेगी।

-सालाना 5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों को जनवरी 2021 से साल के दौरान केवल चार बिक्री रिटर्न (जीएसटीआर-3बी) दाखिल करने होंगे( वर्तमान में इन कारोबारियों को मासिक आधार पर 12 रिटर्न दाखिल करने होते हैं। इस प्रकार अगले साल जनवरी से छोटे कारोबारियों को साल में चार जीएसटीआर-3बी और चार जीएसटीआर-1 रिटर्न दाखिल करने होंगे।

-चेक से भुगतान करने का यह नया नियम भी आज से लागू होगा। हालांकि, यह अकाउंट होल्डर पर निर्भर करेगा कि वह इस सुविधा का लाभ उठाता है या नहीं। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा तो उसे अपने बैंक को पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को एसएमएस, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी।

-15 जनवरी 2021 से देशभर में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका भी बदलेगा। जिसके तहत लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले शून्य लगाना जरूरी होगा।

-भारतीय रिजर्व बैंक ने कॉन्टैक्टलेस कार्ड भुगतान को सीमित को 2000 से बढ़ाकर ​​5,000 रुपये कर दी है। इसके साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 5,000 रुपये तक के पेमेंट्स के लिए पिन नहीं डालना होगा।

-आटोमोबाइल कंपनियां जनवरी 2021 से अपने कई माडल के दाम बढ़ाने जा रही हैं। जिसके बाद कार खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। अब तक मारुति, महिंद्रा के बाद रेनॉ और एमजी मोटर दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। इससे नए साल में कार खरीदना लोगों के लिए महंगा होगा।

-हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सरकारी तेल कंपनियों तय करती हैं। इस दौरान कीमत में इजाफा भी किया जा सकता है और कीमतों में राहत भी दी जा सकती है। ऐसे में आज से रसोई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव तय है।

संबंधित समाचार