मुरादाबाद: साल के पहले दिन अलग-अलग हादसों में 7 की गयी जान, 27 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नए साल का पहला दिन सात लोगों की जिंदगी का आखिरी दिन हो गया। अलग- अलग सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गयी। कोहरे में सड़ृक खून से रंग गयी, जिसमें मासूम सहित सात लोगों के घरों में कोहराम मची है। दुर्घटनाओं में कुल 27 लोग घायल हो गए। हादसे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नए साल का पहला दिन सात लोगों की जिंदगी का आखिरी दिन हो गया। अलग- अलग सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गयी। कोहरे में सड़ृक खून से रंग गयी, जिसमें मासूम सहित सात लोगों के घरों में कोहराम मची है। दुर्घटनाओं में कुल 27 लोग घायल हो गए। हादसे छजलैट, मूंढापांडे और कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुए। पुलिस ने मृताकों का पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया।

छजलैट थाना क्षेत्र में ऊमरी कला गांव के पास हादसा हुआ। वैन में सवार करीब 11 लोग हरियाणा से लौट रहे थे। सभी हरियाणा में मजदूरी करते थे और रामपुर के शाहबाद कोतवाली व मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वैन में महिलाएं और बच्चे भी थे। बताते हैं कि ऊमरी कला के पास वैन की डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। हादसा में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडिया मलूकपुर निवासी जावित्री (40), यश(4), वंश(10 माह) और रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथुवाला मजरा नवीगंज निवासी प्रेमशंकर(28 ) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन सवार महिपाल, तारा, जगवती, सपना, करण सिंह व कुंवर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दुर्घटना हो गयी। यहां चंडीगढ़ से एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर हरदोई जा रही थी। हाईवे पर घने कोहरे के कारण बस ही खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिस मे बस चालक जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वह हरदोई जिले का रहने वाला था। जबकि हेल्पर संजय समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। बस जोरदार टक्कर लगने के बाद ट्रक हाईवे किनारे पलट गया। जबकि कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ। हाईवे पर ग्राम डोमघर के पास ट्रक और कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे कई वाहन टकरा गए। हादसे में बरेली जिले के आंवला निवासी राजीव रस्तोगी की बेटी दिव्या(18) की मौत हो गई।

जबकि कार सवार सुभाष रस्तोगी, उमा, हिमांशु और फैज समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी दिल्ली से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव खाबरी अब्बल निवासी चकबंदी विभाग संभल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद हजरत नगर गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खाबरी अब्बल निवासी जगवीर सिंह प्रजापति चकबंदी विभाग संभल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार की सवेरे 9:30 बजे वह बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। भूड़ा की मडेय्या के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के अलावा चार बेटे मौके पर पहुंच गए।

 

 

संबंधित समाचार