कड़कड़ाती ठंड में भी किसानों के हौसले बुलंद, भजन-कीर्तन के साथ 37वें दिन भी डटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान संगठनों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नव वर्ष के अवसर पर कीर्तन भजन किया और एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी। पंजाब, राजस्थान और कई अन्य राज्यों से किसानों के नये-नये जत्थे राष्ट्रीय राजधानी की …

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान संगठनों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नव वर्ष के अवसर पर कीर्तन भजन किया और एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी। पंजाब, राजस्थान और कई अन्य राज्यों से किसानों के नये-नये जत्थे राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर पहुंचने लगे हैं। किसान संगठनों के लोग ट्रैक्टर ट्राली से आ रहे हैं। वे अपने साथ राशन-पानी भी ला रहे हैं। नये जत्थों में युवाओं के अलावा महिलाएं और बच्चे भी हैं।

किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों की वापसी तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड का उन पर कोई असर नहीं है और वे अपनी मांगों के पूरा होने तक धरना प्रदर्शन करने को कृत संकल्प हैं। किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिये विदेशों से भी कुछ लोग आये हैं। इनमें कई कलाकार हैं। जो वहां किसानों का मनोरंजन कर रहे हैं और उनके हौसले को बढ़ा रहे हैं।

सरकार और किसान संगठनों के बीच चार जनवरी को अगले दौर की बातचीत होने वाली है। सरकार और किसान संगठनों के बीच दो मामलों पर सहमति बनी है, जिनमें बिजली बिल पर सब्सिडी जारी रखना और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना प्रमुख है।

संबंधित समाचार