अयोध्या: गांजे के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की कुमारगंज थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स के पास से 550 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाकर आरोपी का चालान किया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ …

अयोध्या। जनपद की कुमारगंज थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स के पास से 550 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाकर आरोपी का चालान किया है।

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत कुमारगंज थाना पुलिस ने इटौंजा मोड़ के पास से अजीत कुमार सिंह उर्फ धनगू निवासी पिठला थाना कुमारगंज को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कुमारगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है और चालान किया है।

संबंधित समाचार