शुभेंदु अधिकारी बनाए जा सकते है जेसीआई, मिल सकता है कैबिनेट रैंक
नई दिल्ली। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को जुट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले शुभेंद्र अधिकारी को यह पद दिया जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सूत्रों …
नई दिल्ली। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को जुट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले शुभेंद्र अधिकारी को यह पद दिया जाएगा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इस पद पर उन्हें जनवरी में नियुक्त किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार बंगाल के 17 जिलों में जूट उत्पादन में जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1971 में किया गया था। इसका एकमात्र उद्देश्य किसानों को उनके उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने में मदद करना है।
