अब डाकिया बढ़ाएंगे मुरादाबाद के उत्पादों की चमक
मुरादाबाद,अमृत विचार। अब डाकिया मुरादाबाद के उत्पादों की चमक देश के हर कोने में बढ़ाएंगे। इसके तहत डाक विभाग ने देश के किसी भी कोने में मुरादाबाद के उत्पाद पहुंचाने की कवायद के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया है। स्वीकृति मिलते ही डाकिया उत्पादों को घर-घर पहुंचाने का काम शुरू करेंगे। देश में ऐसे अनगिनत …
मुरादाबाद,अमृत विचार। अब डाकिया मुरादाबाद के उत्पादों की चमक देश के हर कोने में बढ़ाएंगे। इसके तहत डाक विभाग ने देश के किसी भी कोने में मुरादाबाद के उत्पाद पहुंचाने की कवायद के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया है। स्वीकृति मिलते ही डाकिया उत्पादों को घर-घर पहुंचाने का काम शुरू करेंगे।
देश में ऐसे अनगिनत स्थानीय उद्योग हैं, जिनकी पहचान एक सशक्त कुटीर उद्योग के रूप में रही है। अब हालात यह है कि जो परिवार वर्षों से इन व्यवसाय से जुड़े रहे हैं, आज उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। हालांकि ओडीओपी योजना के लागू होने के बाद कारीगरों को अपने परंपरागत उद्योगों से जुड़े रहने की एक बड़ी वजह मिल गई है।
प्रदेश सरकार की योजना के तहत जनपद की प्रसिद्धि बढ़ाने वाले उत्पादों को और अधिक तराशा जा रहा है। ऐसे में सरकार ने डाक विभाग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजना तैयार की है। साथ ही स्थानीय हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों के उपज को घर-घर तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की है। उम्मीद है कि घाटे में चल रहे डाक विभाग को इस योजना से अच्छा मुनाफा हासिल होगा।
डाक विभाग मुख्यालय ने हाल ही में देश के सभी जिले के डाकघर के अधिकारियों को पत्र भेजा था। जिसमें कहा गया है कि उनके जिले या मंडल क्षेत्र में हस्तशिल्प, हथकरघा द्वारा तैयार होने वाली सामग्री जो काफी मशहूर हो, जिसकी मांग देश भर में है, उसके उत्पाद की सूची मांगी थी। मुरादाबाद डाक मंडल प्रशासन की ओर से मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर में तैयार किए जाने वाले उत्पादों की सूची भेजी थी। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद देश के किसी कोने में रहने वाले व्यक्ति नजदीक के डाकघर में उत्पादों को पहुंचाया जाएगा।
मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर के उत्पादों की सूची मुख्यालय को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से लोगों की मांग पर उत्पाद घर-घर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी डाकियों को सौंपी जाएगी। -तारा चंद, वरिष्ठ डाक अधीक्षक
