नए साल पर फैंस को प्रभास का खास तोहफा, शेयर किया फिल्म ‘राधेश्याम’ का पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने नए साल के अवसर पर अपने फैंस को अपनी अगामी फिल्म ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास का रेट्रो लुक देखकर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। …

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने नए साल के अवसर पर अपने फैंस को अपनी अगामी फिल्म ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास का रेट्रो लुक देखकर फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

प्रभास ने शेयर किया पोस्टर

अभिनेता प्रभास ने ‘राधेश्याम’ के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मेरे सभी प्यारे फैंस के लिए। सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। #राधेश्याम, 2021 राधेश्याम के साथ”

इस फिल्म में प्रभास पूजा हेगडे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म एक पीरियड रोमांटिक-ड्रामा है। बहुभाषी फिल्म राधा कृष्ण कुमार निर्देशित है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

राधा कृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा छेत्री और कुणाल रॉय कपूर, सत्यराज, जगपति बाबू, जयराम, भीना बनर्जी, रिद्धि कुमार और सत्यन भी नजर आएंगे।

 

संबंधित समाचार