रामपुर: दिनदहाड़े घर में चोरी, कैश और जेवरात ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जामा मस्जिद के सामने स्थित आवास से दिनदहाड़े बदमाश पांच लाख रुपये नकद, 17 तोले सोना एवं चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। गृह स्वामी हरजीत सिंह उर्फ बबुआ अपने परिवार के साथ शनिवार की …

रामपुर,अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जामा मस्जिद के सामने स्थित आवास से दिनदहाड़े बदमाश पांच लाख रुपये नकद, 17 तोले सोना एवं चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

गृह स्वामी हरजीत सिंह उर्फ बबुआ अपने परिवार के साथ शनिवार की दोपहर नगर कीर्तन में शामिल होने गए हुए थे। अकेला घर पाकर बदमाश उनके आवास में घुस और घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर राम किशन का कहना है कि वीपी कालोनी में कोई चोरी की सूचना है दिखवाया जा रहा है। हरजीत सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी समेत कई व्यापारी नेता भी पहुंच गए।

संबंधित समाचार