पुलवामा में आतंकवादी हमला, आठ घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में कम से कम आठ नागरिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने त्राल में बस स्टैंड के समीप सुरक्षा बलों के बंकर को लक्ष्य करके हथगोला फेंका लेकिन यह निशाने से चूक गया और कुछ दूर पर …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में कम से कम आठ नागरिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने त्राल में बस स्टैंड के समीप सुरक्षा बलों के बंकर को लक्ष्य करके हथगोला फेंका लेकिन यह निशाने से चूक गया और कुछ दूर पर इससे विस्फोट हुआ। हमले में आसपास मौजूद आठ नागरिक घायल हो गये।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल निर्मित हो गया। विस्फोट की आवाज शहर में बहुत दूर तक सुनाई दी और लोग अफरातफरी में सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ दिया है।
