अमेठी: भारतीय किसान यूनियन ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत हसनपुर चौराहे पर एक बैठक का आयोजित की। जिसका नेतृत्व हरपाल गुट ने किया। इस दौरान कृषि सुधार बिल के विरोध में छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार श्रद्धा सिंह को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता सविता देवी महिला मण्डल अध्यक्ष अयोध्या द्वारा तथा बैठक …
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत हसनपुर चौराहे पर एक बैठक का आयोजित की। जिसका नेतृत्व हरपाल गुट ने किया।
इस दौरान कृषि सुधार बिल के विरोध में छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार श्रद्धा सिंह को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता सविता देवी महिला मण्डल अध्यक्ष अयोध्या द्वारा तथा बैठक का संचालन भारतीय किसान यूनियन के विधान सभा अध्यक्ष दूधनाथ पाठक ने किया गया।
इस मौके पर सपा विधानसभा प्रभारी डीडीसी विलमेश सरोज, जगजीवन, जय करन सिंह, पृथ्वी पाल यादव, पूर्वी दीन राम, लखन मौर्य, पवन कुमार, शीतला देवी समेत कई लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंचार्ज अखिलेश प्रजापति उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव समेत कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
