अमेठी: मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वायड ने चलाया चेकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक और एंटी रोमियो स्क्वायड ने शहर में जगह-जगह खड़े रहने वाले शोहदों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर खड़े होने वाले मनचलों …

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक और एंटी रोमियो स्क्वायड ने शहर में जगह-जगह खड़े रहने वाले शोहदों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर खड़े होने वाले मनचलों और शोहदों की चेकिंग की गई। इसके अलावा टीम ने 1090- वूमेन पॅावर लाइन, साथ ही प्रत्येक थानों में महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

संबंधित समाचार