रोहित शर्मा समेत पांच भारतीय क्रिकेटर आइसोलेट, कोविड प्रोटोकॉल तोड़े जाने की जांच करेगी बीसीसीआई व सीए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा समेत पांच भारतीय क्रिकेटर आइसोलेट कर दिए गए है। जिसमें उपकप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत पांच भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शामिल है। साथ ही जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा …

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा समेत पांच भारतीय क्रिकेटर आइसोलेट कर दिए गए है। जिसमें उपकप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत पांच भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शामिल है।

साथ ही जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है। बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है। इन पांचों को टीम के बाकी सदस्यों से अलग कर दिया गया है।

इससे पहले एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाली थी। जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे। उस व्यक्ति ने यह भी दावा कि उसने पंत को गले लगाया लेकिन बाद में यह ट्वीट हटा लिया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा ,” भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट आस्ट्रेलिया को आज इस वीडियो पोस्ट के बारे में बताया गया है।

जिसमें दिखाया गया है कि रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी साव और नवदीप सैनी नववर्ष के दिन मेलबर्न के इंडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे ।” भारत और आस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रहे हैं और तीसरा मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आउटडोर रेस्तरां में खाने की अनुमति है। इसमें कहा गया ,” बीसीसीआई और सीए जांच कर रहे हैं कि जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं हुआ है ।”

संबंधित समाचार