उन्नाव: 230 कछुओं के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। थाना बेहटा मुजावर पुलिस और वन विभाग की टीम ने कछुओं की तस्करी करने वाली महिला को 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। जबकि रेड दौरान महिला का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बांगरमऊ …

उन्नाव। थाना बेहटा मुजावर पुलिस और वन विभाग की टीम ने कछुओं की तस्करी करने वाली महिला को 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। जबकि रेड दौरान महिला का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के थाना बेहटा मुजावर में पुलिस और वन विभाग की टीम एक महिला बसंती उर्फ़ विटोली को 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। महिला अपने साथियों के साथ मिलकर कछुआ तस्करी का काम करती है। ये कछुए जनपद हरदोई और सीतापुर से लाकर हावड़ा, पश्चिम बंगाल में बेचती है। वहीं महिला के साथी राजू की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

सीओ बांगरमऊ ने बताया कि पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिली की कुछ व्यक्ति कछुओं की तस्करी करके किसी को बेचने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने वन विभाग टीम को अपने साथ लेकर के मुखबिर की बताई जगह पर रेड किया गया तो एक पुरुष और महिला और जिंदा कछुए मिले। पुरुष खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गया जबकि महिला को पकड़ लिया गया, जिसके पास से 230 जिंदा कछुए बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार