लखीमपुर-खीरी: युवक की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राह चलते हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सम्पूर्णानगर …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राह चलते हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव बमनगर सेमरी निवासी भूपेंद्र सिंह (30) पुत्र बलवीर सिंह शाम करीब छह बजे पैदल बमनगर से अपने घर के लिए जा रहा था। बताया जाता है इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने भूपेंद्र सिंह को घेर लिया और गले से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही भूपेंद्र मौके पर गिर गया।

आसपास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे और युवक को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। सारे शाम युवक की रोड पर गोली मारकर हुई हत्या की सूचना जैसे ही पुलिस महकमे को मिली उनमें हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में सीओ संजय नाथ तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की हर एंगल से जांच की जा रही है परिजनों की तरफ से अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है फिर भी पुलिस हत्या की वजह साफ करेगी ।

संबंधित समाचार