बरेली: कोविड चिकित्सालय में सामान्य मरीजों के इलाज को तीन करोड़ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एजाज नगर गौटिया स्थित 300 बेड अस्पताल को कोविड चिकित्सालय में परिवर्तित किया गया था। यहां गंभीर संक्रमण से जूझ रहे संक्रमितों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा हो रहा है। कोविड चिकित्सालय में अब कोविड मरीजों के अलावा सामान्य मरीजों को भी इलाज मिलेगा। कोरोना की जांच के लिए …

अमृत विचार, बरेली। एजाज नगर गौटिया स्थित 300 बेड अस्पताल को कोविड चिकित्सालय में परिवर्तित किया गया था। यहां गंभीर संक्रमण से जूझ रहे संक्रमितों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा हो रहा है।

कोविड चिकित्सालय में अब कोविड मरीजों के अलावा सामान्य मरीजों को भी इलाज मिलेगा। कोरोना की जांच के लिए फ्लू कार्नर के साथ ही कोविड एल-1, एल-2अस्पताल बनाया गया है। इस संबंध में कुछ दिनों पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है।

शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 300 बेड कोविड अस्पताल में कोरोना को लेकर एक अलग शाखा बनाई जाएगी। इसमें मरीजों की कोरोना जांच के साथ ही उन्हें भर्ती करने के लिए एल-1, एल-2 अस्पताल भी संचालित होगा। वहीं, सामान्य मरीजों की ओपीडी के लिए अलग शाखा बनाई जाएगी जिसमें सामान्य मरीजों को देखा जाएगा।

शासन को भेजे गए प्रस्ताव में आठ करोड़ रुपये का बजट विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से अस्पताल में सामान्य मरीजों के इलाज के लिए संसाधन जुटाने भी प्रारंभ कर दिए हैं।

शेष बजट से जांच संबंधी उपकरण मंगाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद अस्पताल में संसाधनों को जुटाने के लिए विभाग को तीन माह का समय दिया है। वहीं, शासन ने कोविड चिकित्सालय में वर्तमान में तैनात स्टाफ की सूचना स्वास्थ्य विभाग से मांगी है।

संबंधित समाचार