अयोध्या: पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर बनेगा नगर निगम का मुख्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के केंद्र बिंदु में रही राम नगरी अयोध्या को त्रेता कालीन वैभव के अनुरूप ढालने के लिए नित नई नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम फैसले के बाद सरकार ही नहीं सभी विभाग योजनाओं का खाका तैयार करने में जुटे हैं। 3 वर्ष का …

अयोध्या। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के केंद्र बिंदु में रही राम नगरी अयोध्या को त्रेता कालीन वैभव के अनुरूप ढालने के लिए नित नई नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम फैसले के बाद सरकार ही नहीं सभी विभाग योजनाओं का खाका तैयार करने में जुटे हैं।

3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका नगर निगम भी अपने कार्यालय को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कवायद में जुटा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से इसका जिम्मा लखनऊ की स्पेस जीएनएस को सौंपा है। स्पेस जी एन एस के पार्टनर आर्किटेक्ट कपिल भाटिया मैं अयोध्या पहुंच शनिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रस्तावित डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम के कार्यालय की बिल्डिंग भी पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग के तर्ज पर बनेगी।

अयोध्या नगर निगम के अनुबंध पर स्पेश जीएनएस नामक संस्था ने प्रस्तावित निगम कार्यालय के भवन का खाता तैयार किया है। संस्था ने वास्तुकार की मदद से पांच मंजिला आधुनिक और हाईटेक बिल्डिंग का डिजाइन तैयार कराया है। शनिवार को डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुकार कपिल भाटिया ने पूरी योजना का खाका अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत किया। डिजाइन करने वाली संस्था ने 80 हज़ार वर्ग फुट में निर्माण और विकास की कुल लागत 49 करोड़ रुपये आंकी है।

अयोध्या नगर निगम के आयुक्त  विशाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नगर निगम मुख्यालय  पांच मंजिला होगा और  इसका  विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकेगा। निर्माण के बाद इसके रखरखाव की कीमत वसूलने के लिए प्रस्तावित भवन में कैसे एरिया का निर्माण होगा। ग्राउंड फ्लोर पार्किंग और अन्य मंजिलों पर मल्टीपरपज हॉल व नगर निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। नगर निगम परिसर में  बनने वाली  इस आधुनिक  भवन में नगर आयुक्त व महापौर के कार्यालय कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कक्ष और कार्यालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 15 जनवरी के पूर्व ही भूमि पूजन संपन्न करा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार