अमेठी: समाजसेवी ने 600 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। समाजसेवी एवं भाजपा नेता भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने इंदरिया ग्राम सभा के 600 जरूरतमंद परिवारों में कंबल का वितरण किया। भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में …

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। समाजसेवी एवं भाजपा नेता भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने इंदरिया ग्राम सभा के 600 जरूरतमंद परिवारों में कंबल का वितरण किया।

भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में कई गरीब परिवार हैं जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है।

ग्रामसभा वासियों ने कहा इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में यह कंबल हम सब को ठंड से बचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, बबलू दीक्षित, राजकमल यादव, उमा शंकर प्रजापति, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, सुखलाल, हंसराज पाल, सतीश दास महाराज आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार