अयोध्या: राम मंदिर असंख्य हिंदुओं की आस्था का केन्द्र, दें समर्पण- राजूदास
अयोध्या,अमृत विचार। जनपद के अमानीगंज क्षेत्र के जाफरनगर गाँव में रविवार दोपहर ’राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंथ राजूदास रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द पाण्डेय तथा संयोजन रावेद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा …
अयोध्या,अमृत विचार। जनपद के अमानीगंज क्षेत्र के जाफरनगर गाँव में रविवार दोपहर ’राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंथ राजूदास रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द पाण्डेय तथा संयोजन रावेद्र प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि श्री राम मंदिर असंख्य हिंदुओं की आस्था का केंद्र है प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य का शुभारंभ हो चुका है। बड़े सघर्ष के बाद हम सब को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं । हम सभी को मिलकर समर्पण राशि देकर प्रभु के मंदिर निर्माण में भागीदारी करनी है। एक हजार करोड़ रुपए की राशि जुटाने के लिए मकर संक्राति से जनसम्पर्क अभियान शुरू होगा जो माघ पूर्णिमा को खत्म हो जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए दी गयी राशि को ’चंदा’ या दान नहीं कहा जाएगा। इसे ’राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ नाम दिया गया है। जनता से कहा जा रहा है कि वह भगवान के धन को भगवान का घर बनाने के लिए स्वेच्छा से समर्पण निधि दें। ट्रस्ट के साथ विहिप निधि जुटाने के लिए सवा पांच लाख गांवों और 11 करोड़ परिवारों से 42 दिन में संपर्क साधेगी।
कुल 50 करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना है। इसके लिए टोलियां बनाई गई हैं टोलिया घर घर जाकर सभी परिवारों से समर्पण राशि एकात्रित करेगीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अमानीगंज मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, आरएसएस के खण्ड कार्यवाह भानु प्रकाश गोस्वामी , ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, संदीप मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी , सर्वादीन तिवारी, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
