लखनऊ: पंचायत चुनाव में योग्य लोगों के विजयी होने से गांवों के विकास को मिलेगी गति- राधा मोहन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव में योग्य व कर्मठ लोगों के विजयी होने से गांवों के विकास को गति मिलेगी। ग्राम पंचायत हो या शहरी निकाय सभी का बजट बढ़ाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाए मिले और गांवों का भी विकास हो। उक्त बात रविवार को बीजेपी प्रदेश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव में योग्य व कर्मठ लोगों के विजयी होने से गांवों के विकास को गति मिलेगी। ग्राम पंचायत हो या शहरी निकाय सभी का बजट बढ़ाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाए मिले और गांवों का भी विकास हो। उक्त बात रविवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुये प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही ।

बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूदगी में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की गयी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगीं। आगामी 7 से 17 जनवरी तक बैठकें सम्पन्न होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना से गांव, गरीब, किसान के सामाजिक व आर्थिक जीवन की खुशहाली का संकल्प लिया है। इस संकल्प की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान व गांव के विकास के लिए संकल्पित लोगों के चुनकर आने से ही पूर्ण सार्थकता प्राप्त होगी। इसलिए पंचायत चुनाव भाजपा की प्राथमिकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक हुए कार्यों का ब्योरा रखा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह संगठनमंत्री भवानी सिंह व कर्मवीर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणआचार्य, पंकज सिंह, कान्ताकर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सिंह चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह चौधरी, ब्रज बहादुर, सुनीता दयाल, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किये क्षेत्रीय प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बैठक कर बीजेपी के प्रदेश महामंत्रियों के कार्यो का बंटवारा कर क्षेत्रीय प्रभारी निुयक्त किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को पश्चिम क्षेत्र, अश्वनी त्यागी को ब्रज क्षेत्र, अमरपाल मौर्य को अवध क्षेत्र, सुब्रत पाठक को काशी क्षेत्र, अनूप गुप्ता को गोरखपुर, प्रियंका सिंह रावत को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन क्षेत्रों में प्रभारियों के कार्यो बटवारा होने से कार्यो में तेजी आयेगी ।

संबंधित समाचार