मुरादाबाद: संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से एक लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। विकास भवन स्थित परियोजना कार्यालय में संविदा में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से एक लाख रुपए ठग लिए। काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगवाई तो युवती के परिजनों ने तगादा करना शुरू कर दिया। जिस पर पहले वह टरकाता रहा लेकिन बाद में रकम देने से इंकार कर दिया। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। विकास भवन स्थित परियोजना कार्यालय में संविदा में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से एक लाख रुपए ठग लिए। काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगवाई तो युवती के परिजनों ने तगादा करना शुरू कर दिया। जिस पर पहले वह टरकाता रहा लेकिन बाद में रकम देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले सत्यप्रकाश ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब एक साल पहले सिविल लाइंस स्थित कमिश्नरी में उसकी मुलाकात डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी संजय सिंह से हुई। संजय ने बताया कि विकास भवन स्थित जिला परियोजना कार्यालय में संविदा पर जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारी रखे जा रहे हैं। उसकी डीएम से अच्छी पहचान है, अगर चाहे तो वह किसी की नौकरी लगवा सकता है।

सत्यप्रकाश के अनुसार उसके भरोसे में आकर अपनी रिश्तेदारी में इसका जिक्र किया। बाद में अपने परिवार की एक युवती की नौकरी लगवाने के लिए संजय को सभी कागज और एक लाख रुपए दे दिए। रकम लेने के बाद जल्द ही उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। जब कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने जानकारी की। मालूम हुआ कि वहां पर कोई तैनाती नहीं हुई है।

धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने संजय से रकम वापस मांगी तो वह टरकाने लगा। कभी किसी की बीमारी तो कभी किसी की मौत होने की बात कहकर टरका देता। आरोप है कि बाद में रकम देने से इंकार कर दिया। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार