कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार की सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न 10.58 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके मध्य कश्मीर के कुछ इलाकों और उत्तरी कश्मीर के बहुत से हिस्सों में महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 34.28 …

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार की सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न 10.58 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके मध्य कश्मीर के कुछ इलाकों और उत्तरी कश्मीर के बहुत से हिस्सों में महसूस किये गये।

भूकंप का केंद्र 34.28 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.52 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से पांच किलाेमीटर की गहराई में स्थित था । भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

संबंधित समाचार