बरेली: जल भराव के लिए पानी की तरह बहा दिए करोड़ों, फिर भी बारिश का पानी बना आफत
बरेली। रविवार को बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कचरे की वजह से शहर की अधिकतर नाले-नालियां चोक हो गए जिसके कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर राहगीर सड़क पर जमा कीचड़ …
बरेली। रविवार को बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कचरे की वजह से शहर की अधिकतर नाले-नालियां चोक हो गए जिसके कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर राहगीर सड़क पर जमा कीचड़ से फिसलकर चोटिल भी हो गए। सुभाषनगर पुलिया समेत शहर की कई जगहों पर अभी भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
नगर निगम ने पानी निकासी के लिए नालों पर करोड़ों रूपये खर्च कर दिए लेकिन फिर भी शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले-नालियां चोक होने की वजह से उनमें जमा कचरा सड़कों पर बहने लगा। इससे शहर कई क्षेत्रों में नरकीय हालात बन गए। यहां पैदल निकलने वालों से लेकर वाहन चालकों का सड़क पर चलना तक दूभर को गया। पुराना शहर, सिविल लाइन, श्यामगंज, सुभाष नगर, चौपला आदि शहर की लगभग सभी जगहों पर यही स्थिति देखने को मिली।
शहर कई स्थानों पर सीवर लाइन और ओवरब्रिज जैसे कई कार्य हो रहे हैं। ऐसे में यहां की स्थिति और दयनीय है। बारिश की वजह से यहां सड़कें कीचड़ से भर गईं। यहां तो पैदल चलना भी दूभर है जबकि कई बाइक सवार कीचड़ की वजह से फिसलकर चोटिल हो गए। आज भले ही बारिश नहीं हुई है लेकिन सड़कों जमा कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। बात करें सुभाषनगर पुलिया की तो यहां अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस वजह से यहां जाम की स्थिति बन चुकी है।
