बरेली: मतदाता पंजीकरण केंद्र से गायब थे कर्मचारी और पहुंच गए एसडीएम, फिर कुछ ऐसा हुआ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के लिए सदर तहसील में मतदाता पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। यहां प्रभारी समेत पांच कर्मचारी तैनात हैं। कैंट विधानसभा योगेंद्र पाल सिंह, बरेली 125 का कार्य रमेश कुमार, भोजीपुरा 120 का कार्य ऋषि कुमार और बिथरी चैनपुर का कार्य शशांक शेखर देख रहे हैं। …

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के लिए सदर तहसील में मतदाता पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। यहां प्रभारी समेत पांच कर्मचारी तैनात हैं। कैंट विधानसभा योगेंद्र पाल सिंह, बरेली 125 का कार्य रमेश कुमार, भोजीपुरा 120 का कार्य ऋषि कुमार और बिथरी चैनपुर का कार्य शशांक शेखर देख रहे हैं।

सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक एसडीएम सदर पहुंच गये। देखा वहां कोई कर्मचारी नहीं और केंद्र का ताला खुला था। प्रभारी समेत सभी कर्मचारियों के नदारद मिलने पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। तत्काल प्रभारी चंद्रप्रकाश को फोन मिलाकर लताड़ दिया। दौड़े दौड़े प्रभारी आए। एक अन्य कर्मचारी भी आ गया। कहने लगा कि कुंडी लगाकर बाइक खड़ी करने गया। एसडीएम बोले, एक मिनट में कोई फाइल लेकर चला जाता तो क्या होता। कर्मचारी नजरें चुरा गया। बहरहाल, एसडीएम विशु राजा अभी मतदाता फीडिंग के कार्य का मुआयना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार