बाराबंकी: पुलिस ने किसानों को किया गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। गन्ना संस्थान में धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन राधे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत संगठन के दर्जन भर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारतीय किसान यूनियन राधे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव ने बताया कि संगठन के लोग किसान विरोधी तीन कानून को वापस लिए जाने, धान खरीद …
बाराबंकी, अमृत विचार। गन्ना संस्थान में धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन राधे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत संगठन के दर्जन भर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भारतीय किसान यूनियन राधे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव ने बताया कि संगठन के लोग किसान विरोधी तीन कानून को वापस लिए जाने, धान खरीद में अनियमितता व देवा कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा पर कार्यवाही एंव जांच की मांग को लेकर गन्ना संस्थान की बाराबंकी में धरना दे रहे थे।
सुनवाई न होने कि वजह से पांच जनवरी को बड़ा प्रदर्शन होना था। लेकिन उससे पहले ही देर रात पुलिस ने छापा मारकर बाराबंकी धरने स्थल से जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव जिला प्रवक्ता बलराम यादव सीतापुर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार जिला उपाध्यक्ष नसरीन, रेनू गौतम जिला उपाध्यक्ष सीतापुर पप्पू सिंह अजय गौतम इस्तियाक रामचंद्र गुड्डू समेत हमारे दर्जन भर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिलाओ को बाराबंकी के महिला थाना पर रखा गया है। हम लोगों को थाना असन्द्रा में रखा गया। इस मौके पर सिद्धौर चौकी प्रभारी रूपेंद्र मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
