लखनऊ: स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण हम स्वतंत्र भारत में- ललन कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बक्शी का तालाब। उत्तर प्रदेश कांगेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने आज चकगंजागिरी एवं बक्शी का तालाब तहसील का दौरा किया। चकगंजागिरी में वरिष्ठ काँग्रेस सदस्य दिनेश गिरी से मिलकर ललन कुमार ने बात की। कांग्रेस के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान …

लखनऊ/बक्शी का तालाब। उत्तर प्रदेश कांगेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने आज चकगंजागिरी एवं बक्शी का तालाब तहसील का दौरा किया। चकगंजागिरी में वरिष्ठ काँग्रेस सदस्य दिनेश गिरी से मिलकर ललन कुमार ने बात की। कांग्रेस के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। ललन कुमार ने कहा कि आप जैसे कर्मठ एवं समर्पित काँग्रेस के सदस्यों को मेरा आत्म समर्पण। बक्शी का तालाब तहसील में जाकर ललन कुमार ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। वहाँ कार्यरत अधिवक्ता रामकुमार सिंह के पिता स्व० रामपाल सिंह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।

उन्हें याद करते हुए। रामकुमार सिंह को सम्मानित किया। ललन कुमार ने कहा की स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं।और नयी पीढ़ियों को उनके त्याग और बलिदान के बारे जागरुक करेंगे।

संबंधित समाचार