मुरादाबाद: एमडीए कार्यालय पर कर्मचारी संगठन धरने पर बैठे
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से निकाले गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने धरना शुरू कर दिया। एमडीए कार्यालय परिसर में आंदोलन को ताकत देने विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे। चेतावनी दी गयी कि अगर 48 घंटे में कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो सभी विभागों …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से निकाले गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने धरना शुरू कर दिया। एमडीए कार्यालय परिसर में आंदोलन को ताकत देने विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे। चेतावनी दी गयी कि अगर 48 घंटे में कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो सभी विभागों में हड़ताल की जायेगी।
प्राधिकरण ने 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। इस प्रकरण में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन द्वारा एमडीए के अधिकारियों पर शासनादेश के विरूद्ध कार्रवाई बताते हुए ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद सोमवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि एमडीए उपाध्यक्ष को हर हाल में इन कर्मचारियों की बहाल करना होगा। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुब्हान अली ने कहा कि अगर 48 घंटे में कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई तो नगर निगम कर्मचारियों की ओर शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जायेगी।
आंदोलन में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी, उत्तर प्रदेश मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के प्रांतीय महांमत्री वृंदावन दोहरे, लल्ला बाबू द्रविड़, ओमी लाल वाल्मीकि, राजू अंबेडकर, मोहम्मद अली वारसी, सय्यद आसिफ हसन, आरके राय, मुरारी लाल सेशन, श्रीकांत यादव, संतराम व सुधीर शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, आंदोलन को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, मेरठ विकास प्राधिकरण, राज्य कर्मचारी परिषद, एससीएसटी ओबीसी अधिकारी कर्मचारी संघ व रोडवेज कर्मचारी परिषद समेत अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है।
