आज का राशिफल | 05 जनवरी, 2021
मेष राशि आज आप किसी विशेष योजना के तहत अपने करियर में सुधार या बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब के लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वृष राशि आज करियर को लेकर तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार …
मेष राशि
आज आप किसी विशेष योजना के तहत अपने करियर में सुधार या बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब के लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
वृष राशि
आज करियर को लेकर तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार मेहनत करनी चाहिये। कुछ अनपेक्षित खर्चों के कारण समस्या हो सकती है। सेहत नरम-गरम हो सकती है।
मिथुन राशि
आज व्यापार में विस्तार करने के लिये बड़ा निवेश कर सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में अहंकार को बीच में न आने दें। अपने रुचि से कार्य न कर पाने के कारण थोड़ा बंधा हुआ सा महसूस करेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
कर्क राशि
आज गुस्से के बजाय सूझबूझ और शान्ति से काम करें। किसी इंटरव्यू में आज सफलता मिल सकती है। यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे। अपनी रचनात्मक अभियोग्यता का अच्छा उपयोग करेंगे।
सिंह राशि
आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं। कुछ उलझे हुये मामले आज सुलझेंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। राजनीतिक संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज सरकारी सेवा से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। विवाह योग्य युवाओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। बच्चों के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। घर के बुजुर्गों की देखभाल करेंगे।
तुला राशि
आज किसी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। सरवाइकल और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
आज संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। रियल स्टेट कारोबारियों को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि
आज घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निभायेंगे। वाक्पटुता के कारण आप निराशा के माहौल में भी हास्य छेड़ देंगे। किसी बहुमूल्य सम्पत्ति की लालसा आज पूरी हो सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
मकर राशि
आज लोहे से जुड़े व्यवसाय में कुछ समस्या हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध अफवाह फैला सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न आने दें। इच्छित सफलता न मिले तो हताश न हों बल्कि मेहनत करते रहें और सही समय का इंतजार करें।
कुंभ राशि
आज बाहर का भोजन करने से बचें। संतान के करियर में बाधा आ सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण कार्य की गुणवत्ता घट सकती है और आलोचना का शिकार होंगे। दिल की बजाय आपको दिमाग से काम लेना चाहिये।
मीन राशि
आज शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। युवाओं को करियर में अच्छे ऑफर मिलेंगे। उधर दिया हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। नया स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं तो फण्ड की समस्या दूर होगी। दूसरों के विचारों को भी महत्व दें।
